केंद्र सरकार ने विपक्ष को लेकर बना रखा है हिंदुस्तान-पाकिस्तान
नई दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ केरल सरकार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस पर एक बड़ा बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज यहां केरल के सीएम को कामकाज छोड़कर धरना करने आना पड़ा, देश को यह दिन भी देखना पड़ा। आधे राज्यों में विपक्ष की सरकार है और आधे में उनकी। लेकिन लग रहा है कि केंद्र सरकार ने विपक्ष को लेकर हिंदुस्तान पाकिस्तान बना रखा है। सीएम केजरीवाल ने पूछा, क्या आप विपक्षी राज्यों के सत्तर करोड़ लोगों को अपना नहीं मानते? संविधान में इन सरकार की ताकतों को लेकर लिखा है। लेकिन विपक्ष की सरकारों को तंग करने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है। पहला तरीका- फंड जारी नहीं कर रहे, दूसरा तरीका- एलजी और राज्यपाल काम नहीं करने दे रहे, तीसरा तरीका- एजेंसी के जरिए किसी को भी जेल में डाल रहे। केरल के मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विजयन ने दिल्ली में कहा इस आंदोलन का उद्देश्य केवल केरल के ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। इस संघर्ष का उद्देश्य किसी पर जीत हासिल करना नहीं, बल्कि आत्मसमर्पण करने के बजाय जिसके हम वास्तव में हकदार हैं उसे हासिल करना है। विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों ने सहकारी संघवाद को कमजोर कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के साथ अनुकूल व्यवहार किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विजयन ने उम्मीद जताई कि विरोध प्रदर्शन को बड़े पैमाने पर समर्थन मिलेगा और गैर-बीजेपी शासित राज्यों के कई नेताओं के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। विजयन ने कहा कि केंद्र का भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण राज्य के सामाजिक कल्याण प्रयासों को प्रभावित कर रहा है और ऐसी प्रथाएं बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थिति को उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात