सीएम करेंगे समारोह में शामिल होकर शपथ ग्रहण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे करीब 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आगामी 20 अप्रैल को होगी। प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी में करने की तैयारी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। बीते वर्ष 15 जून को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
बता दें कि प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के बाद जुलाई माह से प्रशिक्षण देना शुरू किया गया था। हालांकि इनमें से करीब 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया। शेष करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर परीक्षाओं का आयोजन सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों में किया जा रहा है। इसके बाद सभी प्रशिक्षु अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड होगी, फिर वे प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। 12 हजार से अधिक महिलाएं : प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सिपाही मिलने जा रहे हैं। इनमें 12 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर अपना अहम योगदान देंगी।
तेज हुई आयोजन की तैयारियां
डीजी प्रशिक्षण राजीव सबरवाल का कहना है कि सिपाही नागरिक पुलिस के करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड का आयोजन प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका आयोजन सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर होगा।
ईरान संकट के बीच भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, जल्द समाधान की मांग
लोकतंत्र के पर्व में शामिल हों युवा, पीएम मोदी ने किया ज्यादा मतदान का आग्रह
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा, ईरान का नया कदम; जहाजों की राह बदली
वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा, संयुक्त राष्ट्र ने सौंपी चार बड़ी जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन