किसान की जमीन पर बिजली विभाग ने कर रखा था कब्जा
भोगनीपुर। पुखरायां बिजलीघर में एक किसान की भूमि अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ जाकर अतिक्रमण की गई किसान की भूमि खाली करा दी। पुखरायां के बंदीदीन यादव ने करीब एक माह पूर्व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी भूमि पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर अपनी बाउंड्रीवाल बना ली है।
इस शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को बिजली घर भेजा तो अधिशाषी अभियंता ने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर पुखरायां मेनरोड स्थित बिजलीघर पुखरायां की गाटा संख्या-642 का रकबा नापने का अनुरोध किया था।
सोमवार को एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल अंजन कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ पुखरायां मेनरोड स्थित बिजली घर पहुंचे। अधिशाषी अभियंता कुलदीप यादव, एसडीओ आरके वर्मा को बुलाकर बातचीत की और समस्या के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार व लेखपाल सचिन कटियार को बिजलीघर की पैमाइश करने के निर्देश दिए।
पैमाइश के दौरान बंदीदीन की गाटा संख्या 642 का रकबा 0.116हे. भूमि बिजलीघर की बाउंड्री के अंदर अवैध रूप से कब्जा कर पाई गई। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने बुलडोजर के माध्यम से बिजली घर की बाउंड्री तोड़वाकर किसान की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को मुक्त करा दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित