हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
जबलपुर : नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा संबंधित याचिका की जबलपुर हाईकोर्ट में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई. याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी व जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि मान्यता नियमों में हुए संशोधनों की ऑरिजिनल फाइलें हाईकोर्ट में पेश की जाएं. युगलपीठ ने पूर्व में जारी आदेश के बावजूद ऑरिजिनल फाइलें पेश नहीं करने पर नाराजगी भी व्यक्त की.
नर्सिंग शिक्षण मान्यता नियम में किए गए थे बदलाव
दरअसल, लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से नर्सिंग कॉलेज मामले में याचिका दायर की गई थी. नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश नर्सिंग शिक्षण संस्था मान्यता नियम 2018 बनने के बाद उन नियमों में किए गए सभी संशोधनों की मूल फाइलें पेश की जाएं.
नियम संशोधन कर अपात्र कॉलेजों को पहुंचाया लाभ?
याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि तत्कालीन अधिकारियों द्वारा मान्यता नियम 2018 में 3 बार संशोधन किए गए थे. आरोप हैं कि इन्हीं नियमों में संशोधन कर अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को भी लगातार लाभ पहुंचाया गया. वहीं, युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि अब हाईकोर्ट परीक्षण करेगा कि इन नियमों को संशोधन करने के लिए क्या-क्या वास्तविक कारण थे और किन अधिकारियों के द्वारा मान्यता नियमों में बदलाव प्रस्तावित किए गए.
हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने सरकार को नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और संबद्धता व नियम संशोधन से जुड़ी मूल फाइलें पेश करने को कहा था, जिसपर सरकार की ओर से और समय प्रदान करने का आग्रह किया गया. इस पर युगलपीठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली सुनवाई के दौरान हर हाल में आदेश का पालन करने को कहा है. याचिका पर अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी.
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, परियोजना से प्रभावित होने का डर
उज्जैन में 21 घंटे तक चला ऑपरेशन, बोरवेल से निकले मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
पांटून पुल बना हादसे की वजह: मथुरा में नाव दुर्घटना से मचा हड़कंप