लापता छात्रा का रहस्य, बाल कटे, सिंदूर लगा
मुंडेरा बाजार। तीन दिन पूर्व सरैया चौराहे से संदिग्ध हालात में गायब हुई छात्रा टेल्हनापार गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बदहवास स्थिति में मिली। गांव के एक युवक ने उसे देखकर पहचान लिया और घर पहुंचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने लाकर पूछताछ की। स्थिति सामान्य न होने के कारण वह पुलिस को बहुत कुछ बता नहीं पाई। बाल काटकर उसे ड्रेस की जगह दूसरा कपड़ा पहनाया गया था। ललाट पर सिंदूर व चोट लगा मिला तो गर्दन पर एक मुहर लगा था।
चौरी चौरा के पंसरही गांव की 14 वर्षीय एक छात्रा दो जुलाई को सरैया, सरदारनगर स्थित एक कालेज में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए ब्लाक रोड के पास टेंपो में बैठी, लेकिन घर नहीं पहुंची। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन को चिंता हुई।
छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस के साथ स्वजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे वह टेल्हनापार गांव के पेट्रोल पंप के पास बदहवास स्थिति में मिली। गांव के एक युवक ने पहचान कर उसे घर पहुंचाया। छात्रा का बाल काट दिया गया है। उसके माथे पर सिंदूर व चोट का निशान था।
स्कूल ड्रेस की जगह उसे दूसरा कपड़ा पहनाया गया था। गर्दन पर एक मुहर भी लगा था। वह बस इतना ही बता पा रही है कि जब टेंपो में बैठने के लिए खड़ी थी तो एक महिला ने पीने के लिए पानी दिया था। इसके बाद जब होश आया तो कहां थी, याद नहीं है।
स्वजन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। छात्रा से पूछताछ कर जांच के लिए उसके द्वारा बताए गए स्थानों पर लेकर गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कुछ भी बता पाने में असमर्थ रही। उसके पास कागज का चार पन्ना मिला। उस पर तंत्र-मंत्र से संबंधित कुछ लिखा हुआ है। थाने में उससे जानकारी लेने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।
छात्रा के मिलने के बाद उससे पूछताछ कर जानकारी ली गई है। वह सही-सही कुछ भी नहीं बता पा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाली जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग कुमार सिंह, सीओ, चौरी चौरा
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे