इस साल नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पयर्टकों की संख्या में हुआ इजाफा
काठमांडू । नए साल 2026 की शुरुआत में ही नेपाल के पर्यटन उद्योग में जबरदस्त उछाल आया। नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में नेपाल पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 15.7फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय भारत को जाता है, क्योंकि नेपाल आने वाले हर चार में से एक से ज्यादा पर्यटक भारतीय हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में नेपाल में हवाई मार्ग से कुल 92,573 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचे, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 79,991 थी। पर्यटकों की इस भीड़ में भारत ने अपना दबदबा कायम रखा है। आंकड़े बताते हैं कि भारतीयों का नेपाल के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल जनवरी में जहां 20,485 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे थे, वहीं इस साल यह संख्या 30फीसदी बढ़कर 26,624 हो गई है। दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो कुल पर्यटकों का लगभग 40फीसदी हिस्सा इसी क्षेत्र से आया है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक पर्यटकों की इस बढ़ती संख्या के पीछे तीन मुख्य कारण हैं- बेहतर कनेक्टिविटी से भारत और अन्य देशों से नेपाल के लिए हवाई उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पर्यटन स्थलों का प्रभावी ढंग से प्रचार किया है। सुरक्षित और सुंदर पर्यटन गंतव्य के रूप में नेपाल की छवि वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।
देश पर्यटकों की संख्या
भारत 26,624
चीन 9,101
अमेरिका 8,406
बांग्लादेश 5,814
ऑस्ट्रेलिया 4,957
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित