ठंड और बारिश पर भारी पड़ा देशभक्ति का जज़्बा
नई दिल्ली|देश के 77वें गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन लोगों का जोश हाई है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी के बावजूद कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
वीडियो में कैद हुआ देशभक्ति का जज्बा
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मौसम ने कड़ी परीक्षा ली। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच भी लोग परेड की रिहर्सल देखने पहुंचे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहने हुए हैं और कुछ ने शॉल से अपने सिर ढक रखे हैं, लेकिन कोई अपनी जगह से हिला नहीं।विजय चौक से लाल किले तक का सफर फुल ड्रेस रिहर्सल की परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू हुई। यह परेड कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी।
ट्रैफिक और एंट्री के लिए क्या हैं नियम?
अगर आप भी इंडिया गेट या कर्तव्य पथ की तरफ रिहर्सल देखने जा रहे हैं, तो इसके लिए प्रवेश केवल ई-निमंत्रण या एडमिट कार्ड के जरिए ही दिया जा रहा है, जो रक्षा मंत्रालय द्वारा 'आमंत्रण पोर्टल' पर जारी किए गए थे। दर्शकों के लिए लगभग 10,000 सीटें उपलब्ध हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेड रूट से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है। राहत की बात यह है कि रिहर्सल के दौरान यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और सभी स्टेशन खुले रहेंगे।
26 जनवरी को क्या होगा खास?
इस बार 26 जनवरी की सुबह प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी। परेड में तीनों सेनाओं, पैरामिलिट्री फोर्स, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और विभागों की 30 झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित