भजन-कीर्तन की धुन से गूंजा आयोजन स्थल
लखनऊ|आस्था के कई रूप आपने देखे होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक कुत्ते की 'हनुमान भक्ति' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक कुत्ता पिछले 48 घंटों से हनुमान जी के मंदिर की उनकी मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा है। मंदिर पर भजन कीर्तन भी शुरू हो गया है। कल यानी गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। हनुमान जी के मंदिर में कुत्ते का इस तरह से परिक्रमा करना ऐसे समय हो रहा है जब सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों को लेकर सुनवाई हो रही है। हनुमान जी की आकृति वाली पतंग उड़ाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच वार-पलटवार हो रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार की सुबह कुत्ता पहली बार मंदिर परिसर में आया और उसने हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी वह थका नहीं है और पूरी निष्ठा के साथ मूर्ति के चक्कर लगा रहा है। न तो वह किसी पर भौंक रहा है और न ही खाने-पीने में दिलचस्पी दिखा रहा है। श्रद्धालु इसे साक्षात 'बजरंगबली' की महिमा मान रहे हैं।
महाकुंभ से चर्चित हर्षा माघ पूर्णिमा से छोड़ेंगी धर्म की राह, क्यों बड़ा ऐलान
ग्राम नन्द पुर खुर्द के विजय पाल सिंह, चंद्रभान सिंह आदि ग्रामीण नहटौर झारखंडी मंदिर से आए। उनका कहना है कि मंदिर में हनुमान जी मूर्ति के सोमवार सुबह सवेरे चार बजे से दोपहर दो बजे तक एक कुत्ता चक्कर लगाता रहा, उसके बाद उसने आराम किया। खाना देने के बावजूद कुत्ते ने कुछ नहीं खाया। खुद कभी रुक जाता है कभी परिक्रमा करने लगता है।
हनुमान जी की 'भक्ति' में लीन कुत्ता 48 घंटे से कर रहा परिक्रमा, भजन कीर्तन शुरू, कल होगा भंडारा
ग्रामीण राजेंद्र का दावा है कि सोमवार को कुत्ते के सिर पर एक जंगली कबूतर बैठा रहा, कुछ समय के बाद कबूतर मर गया। तब से कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा है। शिला देवी, श्यामो देवी, अनीता देवी राधा कृष्णा देवी महेंद्र सिंह मदनपाल सिंह उमा देवी चंद्रपाल विशंभर सिंह सहित सैकड़ों लोग दर्शन कर भजन कीर्तन कर रहे हैं।
कल होगा विशाल भंडारा
कुत्ते की इस अटूट भक्ति को देखते हुए ग्रामीणों और मंदिर समिति ने इसे एक शुभ संकेत माना है। इसी के उपलक्ष्य में कल मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। लोग दूर-दूर से इस 'भक्त कुत्ते' के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और उसके सामने मत्था टेक रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी परिक्रमा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित