घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
भोपाल|राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पत्नी के घर छोड़कर जाने से आहत 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. करीब 2 मिनट 57 सेकंड का एक सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है|फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो के आधार पर निशातपुरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है|
प्रेमी के साथ चली गई थी पत्नी
दरअसल यह घटना निशातपुरा इलाके की रतनपुर कॉलोनी की है, जहां पंकज नाम के युवक ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पंकज की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था. पत्नी के जाने के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था. इसी तनाव के चलते बुधवार रात उसने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई|
आत्महत्या के पहले बनाया वीडियो
जान देने से पहले पंकज ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. जब पुलिस को यह वीडियो मिला तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. वीडियो में मृतक ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर लगाया है. उसने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है|
मानसिक तनाव में था युवक
सुसाइड वीडियो में पंकज ने बताया कि उसकी पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक परेशान रहा. उसे कई बार थाने में बैठाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था. वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसने अपनी पत्नी से कई बार घर लौट आने की गुहार लगाई, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी. उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. इन परिस्थितियों से वह बेहद घबरा गया और गहरे मानसिक तनाव में चला गया|बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक दबाव और तनाव के कारण ही पंकज ने यह आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित