ड्रीम-11 में ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे आपकी किस्मत!
नई दिल्ली। GT vs DC Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। गुजरात ने इस सीजन अब तक खेले छह मैचों में से तीन में जीत का स्वाद चखा है, जबकि इतने ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली की कहानी गुजरात से थोड़ी और खराब है। ऋषभ पंत की सेना 6 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर सकी है। आइए आपको बताते हैं उन ग्यारह खिलाड़ियों के नाम, जो ड्रीम-11 में करा सकते हैं आपकी चांदी।
विकेटकीपर के लिए कौन बेस्ट?
गुजरात और दिल्ली के बीच होने वाले मैच में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पंत का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। पंत आपको बल्ले से तो प्वाइंट्स देंगे ही, इसके साथ ही वह कीपिंग से भी आपकी मौज करा सकते हैं।
इन बल्लेबाजों पर दिखाना होगा भरोसा
बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल और जैक फ्रेजर मेकगर्क सबसे अच्छे विकल्प होंगे। फ्रेजर ने पिछले मुकाबले में अपने काबिलियत का नमूना पेश किया था। ऐसे में वह बतौर कप्तान भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शॉ का बल्ला भी इस सीजन चल रहा है। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।
इन ऑलराउंडर पर भरोसा जताना होगा सही
ऑलराउंडर के तौर पर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया सबसे अच्छे विकल्प होंगे। दोनों ही बल्लेबाज अपनी आतिशी बैटिंग से आपको ढेरों प्वाइंट्स दे सकते हैं। खासतौर पर तेवतिया का बल्ला चला, तो आपकी ड्रीम-11 में मौज हो सकती है।
ये गेंदबाज देंगे भर-भरकर प्वाइंट्स
गेंदबाजी में मुकेश कुमार, खलील अहमद, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद सबसे अच्छी चॉइस होंगे। अगर प्वाइंट्स मैनेज कर पाएं, तो राशिद खान को भी टीम में शामिल कर सकते हैं। खलील अहमद का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। खलील दिल्ली की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।
बल्लेबाज - पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल (उपकप्तान), जैक फ्रेजर मेकगर्क (कप्तान)
ऑलराउंडर - शाहरुख खान, राहुल तेवतिया
गेंदबाज - मुकेश कुमार, खलील अहमद, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद
डिस्क्लेमर - जागरण न्यू मीडिया ड्रीम 11 टीम प्रेडिक्शन के नाम सुझा रहा है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। मैच में कोई भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यह ड्रीम 11 टीम आपके लिए कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसका दावा जेएनएम टीम नहीं करती है।
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
BAFTA 2026: बाफ्टा में अचानक क्यों सुनाई देने लगे अपशब्द? होस्ट एलन कमिंग को मांगनी पड़ी लोगों से माफी
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी
Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?
Bhagyashree Birthday: 57 की उम्र में भी ‘मैंने प्यार किया’ वाली सादगी बरकरार
Indore News: डायल-112 ड्राइवर पर पालतू कुत्ते से हमला, FIR दर्ज
जबलपुर में बड़ा हादसा: NH-15 पर 5 साल पहले बना रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त