फिल्म 'संस्कारी' मे वरुण धवन संग इश्क लड़ाएंगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। कभी खुशी कभी गम और कुछ-कुछ होता है जैसी फैमिली फिल्मों और लव स्टोरी से सबका मनोरंजन करने वाले करण जौहर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की घोषणा के साथ ही उसके 'संस्कारी' टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है।करण जौहर के साथ स्टूडेंट ऑफ द इयर और कलंक जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर से वरुण धवन धर्मा प्रोडक्शन में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी मेकर्स ने कर दिया है।करण जौहर की अगली फिल्म का टाइटल बेहद ही यूनिक है। उन्होंने हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। उनके हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद अब करण जौहर 'सनी संस्कारी' की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारने वाले हैं। करण जौहर की अगली फिल्म का टाइटल 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है।इस फिल्म में वरुण धवन 'सनी संस्कारी' के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "अपनी कुमारी को लेने के लिए संस्कारी आ रहा है। ये लव स्टोरी आपका मनोरंजन करने के लिए जल्द ही स्क्रीन पर आ रही है"।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर