आईपीएल में इस बार पंड्या और शमी के बिना उतरेगी गुजरात टाइटंस
नई दिल्ली । आईपीएल में इस बार गुजरात टाइटंस की राह आसान नहीं है। उसे अपने पहले ही सत्र में जीत दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या इस बार टीम के साथ नहीं है। पंड्या इस बार मुम्मई इंडियंस से खेलेंगे। इसके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मो शमी भी चोटिल होने के कारण आईपीएल सत्र से बाहर हो गये हैं। शमी ने कुछ दिन पहले ही सर्जरी कराई है और इस कारण अगले तीन-चार महीने नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल के पिछले सत्र में मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 28 विकेट लिए थे। गुजरात ने नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। टीम ने उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इन दोनो पर शमी की कमी पूरी करने की जिम्मेदारी होगी। पंड्या के नहीं होने के कारण अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई टीम के ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।
इसके अलावा टीम में कई बदलाव भी हुए हैं। टीम में शामिल यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाको जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। इनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। को
गुजरात की कप्तानी इस बार शुभमन गिल करेंगे। शुभमन की इस टीम में अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन और रॉबिन मिंज जैसे खिलाड़ी शामिल रहेंगे। गुजरात टाइटंस ने इन सभी को नवंबर 2023 में हुए आईपीएल ऑक्शन के जरिए टीम से जोड़ा है.
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल