रेलवे स्टेशन पर सोता छोड़ गए तीन बच्चों को
दो माह के नवजात सहित दो बच्चियां शामिल
भोपाल । प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कलयुगी माता-पिता अपने तीन बच्चों को लावारिश छोड गए। देर रात जब बच्चियों की नींद टूटी, तो वे माता-पिता की तलाश में भटकने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक के सर्कुलेटिंग एरिया में बने रैंप के पास ये बच्चियां भटक रही थी। आते-जाते यात्रियों से वे अपने माता-पिता के बारे में पूछने लगे। वहां मौजूद आटो चालकों ने आरपीएफ के जवानों को मामले की सूचना दी। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बच्चियों से माता-पिता के बारे में पूछा। इस दौरान चादर ओढ़कर सोए नवजात को जब उठाया, तो उसके पेट से लेकर जांघ तक पर जख्म देखकर उसे तत्काल केआरएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं बच्चियों को महिला बाल विकास के अंतर्गत बालिका गृह भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को रेलवे स्टेशन के बाहर रैंप पर दो बच्चियां व एक नवजात शिशु लेटे हुए थे। इस थोड़ी देर में बच्चियां रोने लगीं, तो वहां खड़े आटो वालों का ध्यान गया। इसी बीच आरपीएफ के उपनिरीक्षक शैलेंद्र ठाकुर, आरक्षक उमेश शर्मा और भावना मोदी गश्त करते हुए पहुंचे। आटो वालों ने आरपीएफ को बताया के शाम छह बजे तक बच्चों के साथ माता-पिता थे, लेकिन उसके बाद गायब हो गए। आरपीएफ के जवानों ने जब बच्चों से माता-पिता के बारे में पूछा, तो वे कुछ नहीं बता पाए। सिर्फ यह कहा कि मां ने बाबू (नवजात शिशु) का ख्याल रखने और समय-समय पर दूध पिलाने के लिए कहा था। महिला बाल विकास विभाग से राहुल पाठक को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने महिला बाल विकास समिति के कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता के माध्यम से दोनों बच्चियों को मां कैला देवी बालिका गृह भेज दिया। बच्चियों ने अपना नाम अंजलि और अर्पिता बताया। आरपीएफ के जवानों ने जब नवजात शिशु को देखा, तो वह कुपोषित नजर आया। उसके पेट से लेकर जांघ तक के हिस्से में जलने का निशान मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल बच्चे को कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित