पुलिस की गोलीबारी में तीन घायल, मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार
कोतवाली फेस 3 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार आधी रात को गढ़ी गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से लूट के 14 मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि कोतवाली फेस 3 पुलिस की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी तभी बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
इन बदमाशों की पहचान छिजारसी निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह, चोटपुर कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम मौर्य और विपिन शर्मा के रूप में हुई है। तीनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके साथी सुधीर गुप्ता को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद पता चला यह बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैचिंग करते थे। नोएडा दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी