भारतीयों से ठगी करने वाले महिला समेत नाइजीरिया के तीन नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली । कस्टम क्लीयरेंस व आरबीआई शुल्क जमा करने के बहाने ठगी करने वाली एक महिला समेत तीन विदेशी नागरिक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इन्होंने एक पीड़ित से सात लाख रुपये की ठगी की है। डीसीपी आईएफएसओ डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम बेनिता गिफ्ट एजीन, इजुन्ना पाल और उजोमा है। तीनों छतरपुर व मैदानगढ़ी में किराये पर फ्लैट लेकर रहते थे। आईएफएसओ को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वह इंटरनेट पर रेबेका (यूके आधारित) नाम की एक लड़की के संपर्क में आया था। उसने वॉट्सऐप पर चैट और कॉल करना शुरू कर दिया। उसने खुद को सिटीबैंक पावर स्टेशन यूके में काम करने की बात कही थी। बातचीत करते हुए वह लड़की उनकी दोस्त बन गई। बातचीत के दौरान उसने भारत में ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा करने की इच्छा जताई और हीथ्रो से दुबई होते हुए मुंबई तक की अपनी फ्लाइट टिकट साझा की। 20 नवंबर को लड़की ने उन्हें कॉल करके बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर उसे कस्टम अधिकारी ने उसे रोक लिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित