तीन तस्कर तीन लाख की अफीम सहित गिरफ्तार
शाहजहांपुर । उप्र के शाहजहांपुर जिले की थाना रोजा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है।
थाना रोजा पुलिस टीम को गुरुवार सुबह करीब 7ः50 बजे मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि होंडा ब्रिज के पास सर्विस रोड पर तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अफीम है। सूचना के आधार पर तीनों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक अपना नाम अभिनव निवासी गांव बचिगवां, थाना उचौलिया, जनपद लखीमपुर खीरी तथा दूसरे ने अपना नाम शिवेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव कोला सोता, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद और तीसरे ने अपना नाम आयुष पांडेय निवासी मोहल्ला थान कस्बा व थाना जलालाबाद। तलाशी लेने पर अभिनव के कब्जे से 310 ग्राम, शिवेंद्र के कब्जे 350 ग्राम, आयुष पांडेय के कब्जे से 350 ग्राम अफीम बरामद हुई। कुल 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई और तीन मोबाइल फोन भी मिले। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि एक मोबाइल धारक व्यक्ति द्वारा उन्हे यह अफीम बेचने के लिए दी गई थी और हम इसे चोरी छिपे बेचने जा रहे थे, जिस व्यक्ति द्वारा यह अफीम दी गई है। उसका नाम मालूम नही है। फोन नंबर के सहारे वह बात करता था।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत