तीसरी मंजिल से पत्नी को फेंका फिर लेकर पहुंचा अस्पताल
नई दिल्ली । गोविंदपुरम की कृष्णा कुंज कॉलोनी में देर रात पार्किंग ठेकेदार ने पत्नी को तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंक दिया। आरोपित महिला को गंभीर हालत में लेकर संजय नगर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखकर शक होने पर आरोपी से पूछा तो बताया कि चोट लगी है। इसके बाद आरोपित पुलिस को सूचना देने के बहाने अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कृष्णा कुंज में तीसरी मंजिल पर रहने वाले विकास कुमार के पास एमएमएच कॉलेज की पार्किंग का ठेका है। महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए चोट लगने का कारण पूछते हुए पुलिस को बताने को कहा तो आरोपित खुद ही पुलिस को सूचना देने के नाम पर अस्पताल से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मधुबन बापूधाम पुलिस और कविनगर पुलिस आयी। महिला के स्वजन ने आरोपित पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। दोनों के बीच विवाद किस बात पर हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों के तीन बच्चे हैं। देर रात पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित