एमपी के सीहोर में आस्था के स्थल पर ठगों की हरकत
सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में ठगों ने हद ही पार कर दी. एक बदमाशों ने भीख मांगकर गुजारा करने वाले वृद्ध और दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा. शातिर बदमाशों ने भिखारियों को 200-200 रुपये के नकली नोट थमा दिए और इसके बाद हजारों रुपये लेकर भाग गए. ये पूरी घटना मंडी पुलिस थाने की है|
क्या है पूरा मामला?
भिखारियों से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (23 फरवरी) को कुछ अज्ञात लोग सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम पहुंचे. वहां मौजूद भीख मांगने वाले लोगों से बात करने लगे. इसी समय काला कोट पहले एक व्यक्ति ने भिखारियों से कहा कि मेरी पत्नी मंदिर में चिल्लर चढ़ाना चाहती है. इसके लिए सिक्कों की जरूरत है. यही कारण बताकर बदमाश ने भिखारियों को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाए और चिल्लर लेकर फरार हो गया|
दुकानदार ने बताया नोट नकली हैं
धोखाधड़ी से अनजान वृद्ध और दिव्यांग भिखारी जब चाय-नाश्ते की दुकान पर पहुंचकर नाश्ता लेकर पेमेंट करना चाहा तो दुकानदार ने नोट लेने से मना कर दिया. दुकानदार ने बताया कि ये 200-200 रुपये के नोट नकली हैं. जिसके बाद हैरान-परेशान भिखारियों के होश उड़ गए. वहीं, पीड़ितों का कहना है कि उनकी गरीबी का फायदा उठाया गया है|
अब तक शिकायत दर्ज नहीं हुई
जहां एक ओर भिखारी ठगी का शिकार हुए, वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है. मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने कहा कि कुबेरेश्वर धाम से संबंधित घटना के बारे में किसी भिखारी ने शिकायत नहीं की है. वहीं आश्वासन दिया है कि ऐसे बदमाशों पर आगे से नजर रखी जाएगी|
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
घटना के बाद कुछ देर मेट्रो सेवा प्रभावित
धुएं के गुबार से घिरा औद्योगिक क्षेत्र, लोगों में दहशत
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
सदन में तीखी नोकझोंक, कई बार कार्यवाही बाधित
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां