सड़क पर बाघों की एंट्री, वन विभाग ने इलाके में जारी किया अलर्ट
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा जंगल से रविवार शाम एक रोमांचक और दुर्लभ दृश्य सामने आया है। जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं। बरहा रोड से गुजर रहे एक राहगीर की नजर अचानक सड़क पार कर रहे दो बाघों पर पड़ी। उसने बाघों की चहलकदमी को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक बाघ बेहद शांति और आत्मविश्वास के साथ सड़क पार करता है। कुछ ही देर बाद दूसरा बाघ भी उसी रास्ते से निकलता है और जंगल की ओर चला जाता है। दोनों की चाल में किसी प्रकार की घबराहट नहीं थी। जो दर्शाता है कि ये इलाका बाघों के लिए सुरक्षित और परिचित है।
सरभंगा है बाघों का खुला घर
सरभंगा का जंगल मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा इलाका माना जाता है जो खुला जंगल कहलाता है। यानी यहां बाघों को संरक्षित क्षेत्र की सीमाओं में नहीं बांधा गया है। वहीं वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में अनुमानित 25 बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई है। यह आंकड़ा खुद बताता है कि यह इलाका बाघों के लिए कितना अनुकूल है।
वन विभाग हुआ अलर्ट
बाघों की इस खुलेआम मौजूदगी के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका पहले से ही बाघों की मूवमेंट के लिए जाना जाता है, लेकिन सड़क पर इस तरह का दृश्य आम नहीं होता।
डीएफओ ने की लोगों से अपील
सतना डीएफओ मयंक चांदीवाल ने नवभारत टाइम्स.कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि सरभंगा वन परिक्षेत्र पहले से ही बाघों की नियमित आवाजाही वाला क्षेत्र है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा यहां लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बाघों की अनुमानित संख्या 25 है और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। डीएफओ ने आम नागरिकों और राहगीरों से अपील की कि यदि वे जंगल के आसपास से गुजरें तो वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और वन्यजीवों को परेशान न करें।
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे