किसानों के दिल्ली कूच से ट्रेन परिचालन बाधित
नई दिल्ली । किसानों के दिल्ली कूच पर अड़े रहने और रेलवे लाइन बाधित करने की चेतावनी का असर ट्रेनों की आवाजाही पर दिखने लगी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को अमृतसर से लुधियाना के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे दिल्ली से अमृतसर आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें अमृतसर नहीं जाएंगी। सड़क मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण यात्रियों के लिए रेलमार्ग व हवाई मार्ग का विकल्प बचा है। भीड़ का लाभ उठाकर विमान कंपनियों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। इस स्थिति में अमृतसर तक ट्रेन नहीं जाने से यात्री परेशान हैं। नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12031) और शान-ए-पंजाब (12497) बृहस्पतिवार को ब्यास तक जाएगी। वापसी दिशा में अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12032) और शान-ए-पंजाब (12498) लुधियाना से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। किसानों के दिल्ली कूच के कारण सड़क मार्ग बाधित होने के बाद से अमृतसर शताब्दी सहित पंजाब जाने वाली अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी पंजाब व हरियाणा सरकार के साथ संपर्क में हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई कदम उठाया जाएगा।
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे