ट्रम्प पर 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना
न्यूयॉर्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क कोर्ट ने 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके सभी बिजनेस पर 3 साल के लिए बैन लगाया गया है। ट्रम्प पर यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले (सिविल फ्रॉड केस) में की गई है। ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर, यानी 832 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला किया। उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई। न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने ट्रम्प पर ये केस किया। इसकी सुनवाई जस्टिस आर्थर एफ एंगोरोन ने की।
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में