ट्रंप ने निक्की हेली के जन्म संबंधी दावे की सांसद कृष्णमूर्ति ने की निंदा
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली के खिलाफ कथित ‘‘जन्म संबंधी’’ दावों के लिए निंदा की।
ट्रंप ने पोस्ट किया था जिसमें दावा किया गया है, कि हेली अमेरिकी राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं, क्योंकि 1972 में उनके जन्म के समय उनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं थे।
भारतीय-अमेरिकी हेली इस देश में जन्म लेने के कारण अमेरिकी नागरिक बन गई थीं। डेमोक्रेटिक पार्टी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि ट्रंप अधिक झूठे और नस्लवादी ‘जन्म’ संबंधी दावों के साथ लौट आए हैं...।’’
उन्होंने कहा, एक गौरवशाली भारतीय अमेरिकी प्रवासी होने के नाते, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप निक्की हेली के खिलाफ जो घृणास्पद हमले कर रहे हैं, मैं उन्हें भलीभांति समझता हूं। दक्षिण एशियाई समुदाय का समर्थन करने का दावा करने वाले प्रत्येक रिपब्लिकन को इस टिप्पणी की निंदा करनी चाहिए।’’
इसके पहले ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के जन्म पर सवाल उठाए थे। उन्होंने जन्म के साथ मिलने वाली नागरिकता को खत्म करने का आह्वान भी किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित