तुर्किये ने गाजा में नरसंहार का आरोप लगाया
अंकारा। तुर्किये ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार के कई बड़े अधिकारियों पर गाजा में नरसंहार का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। तुर्किये में आने पर इन लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। तुर्किये अभियोक्ता कार्यालय के बयान के अनुसार, 37 संदिग्धों में इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर शामिल हैं।
फिलहाल पूरी सूची जारी नहीं की गई है। तुर्किये का आरोप है कि इजराइल ने गाजा में नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध व्यवस्थित तरीके से किए हैं। बयान में तुर्किये ने गाजा में बनाए गए तुर्की-फिलिस्तीनी मैत्री अस्पताल का भी जिक्र है, जिसे इजराइल ने मार्च में बमबारी कर तबाह कर दिया था। दूसरी ओर इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इसे तुर्की के तानाशाह एर्दोआन का प्रचार स्टंट बताते हुए खारिज कर दिया। पिछले साल तुर्किये दक्षिण अफ्रीका के साथ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इजराइल पर नरसंहार के मुकदमे में शामिल हुआ था।
नई दवाओं के लॉन्च से घरेलू फार्मा सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, अगले तीन साल में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद
खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
पीड़ित छात्राओं ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई शिकायत
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
प्राधिकरण ने तकनीकी कारणों/अधिक प्रतिस्पर्धा के चलते बढ़ाई समयसीमा
बरामद सामग्री को लेकर जांच एजेंसियां सतर्क