तुषार कपूर ने किया मुंबई लोकल ट्रेन का सफर
कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़ मुंबई के ट्रैफिक से बचते हुए मेट्रो का सफर करते दिखाई दिए थे। उनसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए देखा गया है। अब तुषार कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।तुषार कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने लोकल ट्रेन के सुहाने सफर को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस अनुभव को भी फैंस के साथ शेयर किया है।एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मास्क हटाकर अपना चेहरा भी दिखाया। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि बीती रात अगर विरार चर्चगेट वाली रेलवे की फर्स्ट क्लास की सीट ली है, तो एक सेल्फी वीडियो तो बनता है।इसके आगे उन्होंने लिखा कि जहां चाह है वहां वो रास्ता भी है, जिससे आप हद से ज्यादा मुंबई के ट्रैफिक वाले मुंबई के बाहरी इलाके को शूट लाइफ के दौरान मात दे सकते हैं।
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा