टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
सोनारिका भदौरिया और दिव्या अग्रवाल के बाद टीवी की दो और अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इश्कबाज की एक अभिनेत्री की तो शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी अभिनेत्री नेहा लक्ष्मी अय्यर की।
इश्कबाज और कुबूल है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं नेहा लक्ष्मी अय्यर 26 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी होस्ट की गई।
नेहा लक्ष्मी ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
इश्कबाद में नेहा लक्ष्मी के साथ काम कर चुकीं श्रेणु पारिख ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में होने वाली दुल्हन नेहा और ब्राइड्समेड्स मानसी-श्रेणु अपने हाथ में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। ग्रीन और गोल्डन कलर की ड्रेस में होने वाली दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया।
मिनिमल मेकअप और आधे खुले बाल और प्यारी स्माइल देते हुए नेहा लक्ष्मी कहर ढहा रही थीं। श्रेणु ने पिंक ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरी और मानसी डार्क ग्रीन लुक में खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेहंदी डे। शगुन दी मेहंदी।"
संगीत में पति के साथ किया डांस
नेहा लक्ष्मी की संगीत सेरेमनी भी हो गई है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने संगीत फंक्शन की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। होने वाले पति के साथ नाचने से लेकर परिवार और दोस्तों के दमदार परफॉर्मेंस ने दूल्हा-दुल्हन की संगीत नाइट को यादगार बना दिया। इस दौरान एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर के गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हेराजा ने ब्लैक सूट-बूट में अपनी लेडी लव को टक्कर दिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित