टीवी के 'बालवीर' देव जोशी ने आरती खरेल संग रचाई शादी, फैंस ने दी बधाइयां
देव जोशी ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘बालवीर’ के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले इस मशहूर एक्टर ने हाल ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आरती खरेल से शादी की है. शुरुआत से ही आरती और देव ने इंडिया में नहीं, बल्कि नेपाल में शादी करने का फैसला लिया था. दोनों ने मीडिया की नजरों से दूर हिन्दू और नेपाली रस्मों के साथ एक दूसरे संग सात फेरे लिए. इस खास मौके पर कपल के परिवार वाले और उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. देव जोशी और आरती की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
देव जोशी की पत्नी का नाम आरती खरेल है. आरती को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है. वो नेपाल की रहने वाली हैं और इसलिए देव आरती के घर नेपाल में शादी करना चाहते थे. आरती को बच्चों को पढ़ाना बेहद पसंद है, वो एक स्कूल में बतौर टीचर काम करती हैं. आरती और देव एक फंक्शन में एक दूसरे से मिले थे, शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया.
दोनों ने एक साथ मनाई महाशिवरात्रि
शादी के पहले ही दिन देव ने आरती के साथ मिलकर महाशिवरात्रि की पूजा की. इस बारे में बात करते हुए देव ने कहा कि महाशिवरात्रि का ये दिन हमारे लिए बहुत खास है. इस दिन सालों पहले मेरे माता पिता की पहली मुलाकात हुई थी और आज हमारी शादी के पहले दिन हम महाशिवरात्रि मना रहे हैं,
बालवीर ने बदल दी जिंदगी
अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले देव जोशी ने महज 6 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ से अपना डेब्यू किया था. बालवीर से पहले वो ‘महिमा शनि देव की’, ‘देवों के देव… महादेव’ जैसे कई टीवी शो में नजर आए. लेकिन ‘बालवीर’ सीरियल उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट रहा है. जब ‘बालवीर’ के लिए देव का चयन हुआ, तब वो महज 11 साल के थे. उनका ये शो 6 साल तक चला. देव ‘बालवीर 2’ और ‘बालवीर 3’ का भी हिस्सा रहे हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित