दिल्ली मेट्रो में होली खेलते रील बनाने वाली दोनों लड़कियां गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने मेट्रो ट्रेन में होली खेलने और रील बनाने के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं पर 8 अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत कैश दर्ज किया गया था. डीएमआरसी का कहना है कि मामला तब दर्ज किया गया जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पुलिस से उस वीडियो की गहन जांच करने को कहा, जिसमें पिछले महीने ट्रेन के अंदर दो महिलाओं को एक-दूसरे पर रंग लगाते देखा गया था. दिल्ली पुलिस को पत्र 2 अप्रैल को लिखा गया था. दिल्ली मेट्रो में अश्लील और गैरकानूनी गतिविधियों के संबंध में एक मेट्रो अधिकारी की शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2 महिलाओं ने एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया है और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया है. जांच के दौरान नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया और ग्रेटर नोएडा की रहने वाली दोनों महिलाओं का पता लगाया गया है. इन दोनों ने 21 मार्च को चलती मेट्रो ट्रेन में रील बनाने में अपनी भूमिका स्वीकार की है. दोनों महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद कुछ शर्तों पर थाने से ही जमानत दे दी गई.
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'