रनवे पर दो विमानों की टक्कर, पांच की मौत
टोक्यो । टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। तटरक्षक विमान के चालक दल के छह सदस्यों में पांच की मौत हो गई है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद हनेडा ने सभी रनवे बंद कर दिए हैं।
जापान टाइम्स के मुताबिक, तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति ले जाने के मिशन पर था। एनएचके के फुटेज में विमान के इंजन क्षेत्र के पास से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और दमकलकर्मी आग पर काबू पा रहे हैं। दमकल की करीब 70 गाडिय़ों को भेजा गया। लेकिन, शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समय) तक विमान लगभग पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था। हनेडा के सभी रनवे शाम करीब छह बजे बंद कर दिए गए। कुछ उड़ानों को चिबा प्रांत के नरिता हवाई अड्डे की ओर मोड़ा जा रहा है।
मामले की जांच कर रहा परिवहन मंत्रालय
देश की समाचार एजेंसी क्योदो न्यूज के मुताबिक, जापान एयरलाइंस ने बताया कि यात्री विमान या तो रनवे पर दूसरे विमान से टकरा गया या उतरने के बाद टैक्सीवे से टकरा गया। भूमि, बुनियादी ढांचा, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित