यूक्रेन को मिला भारी हथियार पैकेज, रूस ने यूरोप पर लगाया भड़काने का आरोप
यूक्रेन | यूक्रेन को ब्रिटेन की ओर से घोषित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन पैकेज की आपूर्ति शुरू हो गई है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ड्रोन की खेप पहुंचनी शुरू हो चुकी है और इससे उसकी फ्रंटलाइन की ताकत मजबूत हो रही है।
यूक्रेन ने क्या बताया?
मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि हम यूके के आभारी हैं, जिसने यूक्रेन के लिए अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन पैकेज दिया है। ये ड्रोन पहुंचने लगे हैं और हमारी फ्रंटलाइन को मजबूत कर रहे हैं।बयान के अनुसार, इस वर्ष यूक्रेन को कुल 1.2 लाख (120,000) ड्रोन मिलने की उम्मीद है। इस पैकेज में स्ट्राइक, टोही, लॉजिस्टिक्स और समुद्री ड्रोन शामिल हैं, जो युद्ध के अलग-अलग मोर्चों पर इस्तेमाल किए जाएंगे।
ब्रिटेन ने क्या घोषणा की थी?
इससे पहले ब्रिटेन ने घोषणा की थी कि वह 2026 में यूक्रेन को कम से कम 1.2 लाख ड्रोन उपलब्ध कराएगा। यह पहल ब्रिटेन की इस साल की करीब 3 अरब पाउंड (लगभग 4.07 अरब अमेरिकी डॉलर) की सैन्य सहायता योजना का हिस्सा है। इसके साथ ही यह G7 की एक्स्ट्राऑर्डिनरी रेवेन्यू एक्सेलरेशन फॉर यूक्रेन पहल से भी समर्थित है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है।
रूस ने की कड़ी आलोचना
दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। रूस ने कहा कि यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन के लिए ड्रोन उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने से महाद्वीप सीधे तौर पर रूस के साथ संघर्ष में और अधिक उलझता जा रहा है।रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि यूरोपीय नेताओं के ऐसे कदम उनकी सुरक्षा बढ़ाने के बजाय उन्हें युद्ध की ओर धकेल रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 26 मार्च को कई यूरोपीय देशों ने यूक्रेन के लिए ड्रोन उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय लिया, खासकर उस समय जब यूक्रेनी सेना को बढ़ते नुकसान और जनशक्ति की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
रूस का दावा
रूस ने यह भी दावा किया कि यूक्रेनी ड्रोन निर्माता कंपनियों की शाखाएं यूरोप के आठ देशों में सक्रिय हैं। इनमें से कुछ इकाइयां स्ट्राइक ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे हथियारों के निर्माण में लगी हैं, जिनके उत्पादन के लिए यूरोप में अतिरिक्त फंडिंग भी बढ़ाई जा रही है।
महिला आरक्षण पर सियासत: सोनिया गांधी ने रुख दोहराया, राहुल गांधी के बयान पर सबकी नजर
किसने क्या कहा?: संविधान संशोधन बिल पर संसद में सत्ता-विपक्ष की तीखी बहस
आरक्षण पर जुबानी जंग: अखिलेश के बयान पर शाह का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
SRH vs CSK: पैट कमिंस की वापसी संभव, अंतिम फैसला अभी बाकी
केरल में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, सीएम रेस में वेणुगोपाल और सतीशन के नाम आगे
बंगाल चुनाव अपडेट: शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में बवाल, कार्यकर्ताओं की भिड़ंत का वीडियो वायरल
हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में बड़े सितारों की भरमार
बायोपिक के लीड रोल को लेकर सस्पेंस बरकरार
परफॉर्मेंस बनाम फैसला: रसिख के 4 विकेट के बावजूद हेजलवुड बने प्लेयर ऑफ द मैच