Umaria : आंखों में धूल झोंक कर पान मसाला बेचा जा रहा है।
उमरिया जिले में पान मसाला के व्यापारियों के द्वारा प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर पान मसाला बेचा जा रहा है। पान मसाला व्यापारियों के द्वारा गस्त चोरी की जाती है। तंबाकू और गुटखा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लेकिन फिर भी इसके लिए बाकायदा शासन के द्वारा लाइसेंस दिया जाता है और उसे लोग बेचते हैं और सेवन भी करते हैं। लेकिन सरकार ने इसे अपने दायरे में लेने के लिए जीएसटी विभाग को नियुक्त किया है, ताकि इसका लेखा-जोखा रख सके। लेकिन आज भी ऐसी विक्रेता है, जो कि जीएसटी को दरकिनार करके मोटी रकम वसूलने के चक्कर में लोगों को जहर खिला रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद का है। जहां पर नौरोजाबाद के साथ ही साथ यह खेल केवल वही तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरे जिले में यह खेल चल रहा है। जहां सूत्र बताते हैं कि पान मसाले बेचने वाले डीलर आधे से ज्यादा कच्चे बिल से माल को मंगवाते हैं और शासन को लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। लेकिन जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि सबसे ज्यादा खपत पान मसाले और इसी की बिक्री में होती है। लोग यहां जमकर खरीदारी करते हैं और गांव-गांव तक इसकी बिक्री लगातार बड़े पैमाने में की जाती है। लेकिन कच्चा बिल से माल मंगवाने की वजह से शासन को टैक्स नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से शासन को इस प्रकार के लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसका कारोबार इतनी तेजी से हो रहा है कि इस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। एक भी ऐसा फुटकर व्यापारी नहीं है, जिससे जीएसटी का बिल दिया गया हो। वह सामान तो जरूर लाता है, लेकिन बिल के नाम पर उसे कुछ भी नहीं दिया जाता। सिर्फ अमाउंट लिख कर दे दिया जाता है और वह पैसे की आदायगी करके वहां से चला जाता है। वहीं, इस संबंध में जीएसटी कमिश्नर धनराजू एस से बात कि गई तो वे पूरा मामला सुनने के बाद फोन काट दिए।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम