केंद्रीय मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य BJP नेताओं के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल के बयान के बाद सियासी बवाल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में BJP और NDA के नेताओं की ओर से भी बयान दिए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई शिकायत
कांग्रेस की शिकायत में केन्द्रीय मंत्री रववनीत सिंह बिट्टू के अलावा BJP नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।
BJP मुख्यालय के बाहर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिल्ली BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने BJP और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसमें मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी नाम शामिल है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य BJP नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण