स्किन केयर के लिए करे प्राकृतिक चीजों से बने Mulethi Facepack का इस्तेमाल
ढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण, ये सभी फैक्टर्स आपके चेहरे की नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनकी वजह से त्वचा की रंगत बदल सकती है, उम्र से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने शुरू हो सकते हैं और डार्क स्पॉट्स और एक्ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपको महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना है। आप चाहें, तो अपनी नानी-दादी के नुस्खे भी आजमा कर देख सकते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है Mulethi Face Packs।
मुलेठी का सेवन अक्सर सर्दी-खांसी के दौरान किया जाता है। इससे सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मुलेठी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। उम्र के साथ-साथ स्किन डल होती जाती है, इससे जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती है। स्किन पर झाईयां, कालापन आदि दिखने लग जाता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं अगर आपकी स्किन की रंगत भी कहीं खो गई है, चेहरे पर कालापन और झाईयां दिखने लगी हैं, तो मुलेठी से बने इन फैसपैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर चमक आती है, कालापन दूर होता है, टैनिंग हटती है और झाईयां भी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं मुलेठी के फेस पैक
मुलेठी और चंदन का फेस पैक
मुलेठी और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को ग्राइंड करके पाउडर बना लें। अब एक बाउल में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर और आधा चम्मच चंदन पाउडर डालें, अब इसमें कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिला लें और पेस्ट बना लें।इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें फिर पानी से धो लें।
मुलेठी और गुड़हल के फूल का फेस पैक
मुलेठी और गुड़हल के फूल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर डालें। अब इसमें ग्लिसरीन डालें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे कम से कम 20 मिनट चेहरे पर लगाएं फिर पानी से धो लें।
मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी
मुलेठी और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। अब इसमें 2-3 बूंद एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें फिर पानी से मुंह धो लें।
इन फेस पैक्स को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि एलर्जी का पता चल जाए और त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार