वड़ा पाव गर्ल' हो गई गिरफ्तार?
नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर महाराष्ट्र का मशहूर डिश 'वड़ा पाव' बेचनेवाली चंद्रिका दीक्षित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंद्रिका को गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, 'वड़ा पाव' गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फूड स्टॉल चलाती हैं। कुछ दिन पहले, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उनके और स्थानीय लोगों के बीच उस समय बहस हो रही थी, जब वह अपने स्टॉल के पास लोगों को वड़ा पाव परोस रही थी। अधिकारियों ने कहा कि इस कारण उसके स्टॉल के पास भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।
कुछ समय के लिए लिया गया था हिरासत में
पुलिस को इलाके में ट्रैफिक जाम के बारे में स्थानीय नागरिकों से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और दीक्षित को थाने ले गई। पुलिस ने कहा, "जब उसके ठेले पर भारी भीड़ थी और उसके खिलाफ शिकायत की गई थी, उस समय उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। वड़ा पाव गर्ल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।"
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में