VIDEO: गौतम गंभीर ने बताया रोहित शर्मा के रिटायरमेंट का सच
नई दिल्ली: क्या रोहित शर्मा रिटायर हो रहे हैं? क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज उनकी आखिरी सीरीज बनने जा रही है? क्या रोहित ऑस्ट्रेलिया में ही अपना फेयरवेल मैच खेलेंगे या खेल लिया? ये वो तमाम सवाल हैं जो इस वक्त हर क्रिकेट फैंस की जहन में चल रहे हैं. लेकिन, इन सवालों के पीछे आखिर सच्चाई क्या है, उसका पता तब चला जब रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हुआ. उस वीडियो में रोहित और गंभीर के अलावा टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की झलक भी दिखती है.
वायरल वीडियो ने रिटायरमेंट से उठाया पर्दा
अब सवाल है कि उस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है? वो वीडियो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से पर्दा उठाने वाला है. रोहित शर्मा अभी रिटायर हो रहे हैं या बाद में, उस बारे में वीडियो में साफ-साफ जानकारी है. और, उस जानकारी को देने वाले कोई और नहीं खुद हेड कोच गौतम गंभीर हैं.
वीडियो एडिलेड के टीम होटल का जान पड़ता है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच खेलने के बाद वापस होटल में आते दिखते हैं. उसी दौरान होटल की लॉबी में हेड कोच गंभीर आगे-आगे चल रहे रोहित शर्मा को आवाज लगाते हुए कहते हैं कि वो एक फोटो लगा दें. क्योंकि, सबको ऐसा लग रहा था कि ये उनका फेयरवेल मैच था.
रोहित पीछे मुड़कर गौतम गंभीर की इन बातों को सुनते हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान दिखती है. इतना ही नहीं साथ में चल रहे मौजूदा कप्तान गिल भी, हेड कोच गंभीर के वैसा कहने पर मुस्कुराते दिखते हैं.
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से नहीं हो रहे रिटायर!
सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद फिलहाल के लिए तो ये जरूर कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से रिटायर नहीं हो रहे. जिस तरह से अपनी फिटनेस कम कर वो ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. और, जिस तरह की परफॉर्मेन्स उन्होंने एडिलेड वनडे में दी है, उसे देखते हुए वो आगे भी खेलते दिख सकते हैं. वीडियो में गौतम गंभीर की बातों को सुनकर भी ऐसा ही लगता है.
नई दवाओं के लॉन्च से घरेलू फार्मा सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, अगले तीन साल में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद
खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
पीड़ित छात्राओं ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई शिकायत
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
प्राधिकरण ने तकनीकी कारणों/अधिक प्रतिस्पर्धा के चलते बढ़ाई समयसीमा
बरामद सामग्री को लेकर जांच एजेंसियां सतर्क