अपने बॉडीगार्ड की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे विजय देवरकोंडा
अपने डाउन टू अर्थ स्वभाव के कारण अक्सर तारीफ पाने वाले पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने बॉडीगार्ड की शादी का रिसेप्शन अटैंड किया. हैदराबाद में बॉडीगार्ड की शादी के रिसेप्शन से विजय देवरकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो फैन्स का दिल जीत रहा है.
'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम', 'कुशी' और 'लाइगर' जैसी फिल्मों के साथ एक घरेलू नाम बनने के बाद विजय देवरकोंडा ने अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. ऐसे में विजय देवरकोंडा का बॉडीगार्ड के वेडिंग रिसेप्शन में जाने का वीडियो इंटरनेट पर आया तो तेजी से वायरल हो गया. फैन्स अब इस वीडियो को अभिनेता की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.
हाथ में तलवार लेकर खिंचवाई तस्वीर
बता दें कि विजय देवरकोंडा के माता-पिता गोवर्धन राव और माधवी ने बॉडीगार्ड की शादी अटैंड की थी, जबकि विजय ने रिसेप्शन. बॉडीगार्ड के रिसेप्शन में विजय देवरकोंडा का खास अंदाज में स्वागत भी हुआ. विजय वेडिंग रिसेप्शन में नीले रंग की शर्ट और बीनी कैप पहनकर पहुंचे थे. इस वेडिंग रिसेप्शन में विजय देवरकोंडा का शॉल पहनाकर स्वागत किया गया. इसके अलावा उन्होंने हाथ में तलवार लेकर दूल्हे राजा के साथ तस्वीर भी खिंचवाई
'फैमिली स्टार' में आए थे मृणाल ठाकुर के साथ नजर
बता दें कि विजय देवरकोंडा की मृणाल ठाकुर के साथ हाल ही में 'फैमिली स्टार' नाम की फिल्म आई थी. इस फिल्म को परशुराम पेटला ने डायरेक्ट किया था और दिल राजू ने प्रोड्यूस. विजय देवरकोंडा और परशुराम पेटला की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने एक साथ 2018 में गीता-गोविंदम की थी. यह फिल्म एक मध्यम वर्गीय परिवार के युवक गोवर्धन राव की कहानी है, जो अपने घर को चलाता है. जब इंदु नाम की एक महिला उसकी किरायेदार बन जाती है तो सब कुछ बदल जाता है.
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'