गुरुग्राम में विदेशी वेरिफिकेशन नियमों का उल्लंघन, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
गुरुग्राम: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात देखते हुए गुरुग्राम पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसे लेकर शहर के होटल, पीजी, रेस्टोरेंट में जांच की जा रही है।
शुक्रवार रात जांच के दौरान सेक्टर-31 स्थित एक गेस्ट हाउस में 40 से ज्यादा विदेशी नागरिक रहते मिले। ये सभी माॅरीशस से इलाज के लिए गुरुग्राम आए थे।
बिना प्रशासन को जानकारी दिए नागरिकों को ठहराने पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक पर विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विदेशी नागरिकों को ठहराने के संबंध में फार्म-C पेश नहीं कर सका
सेक्टर-40 थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर-31 स्थित ओमका मेडिकल गेस्ट हाउस में जांच के दौरान रजिस्टर चेक करने पर 40 से ज्यादा विदेशी नागरिकों की एंट्री मिली।
जांच में पता चला कि ये सभी माॅरीशस के रहने वाले हैं और बीते दिनों इलाज कराने के लिए गुरुग्राम आए थे। गेस्ट हाउस संचालक रवि कुमार से इन विदेशी नागरिकों को ठहराने के संबंध में फार्म-C प्रस्तुत नहीं कर सके।
उनकी ओर से इन विदेशी नागरिकों को ठहराने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी, इस पर गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
एक सप्ताह से अधिक समय तक रुकने पर पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
शुक्रवार को ही जिलाधीश अजय कुमार ने वर्तमान स्थिति में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत साइबर कैफे, पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, मकान मालिकों, कार्यालयों को निर्देश जारी किए थे।
उन्हें रजिस्टर में दर्ज प्रत्येक आगंतुक व किरायेदार का रिकार्ड रखने का निर्देश दिया गया था। साथ ही उनके पहचान पत्र की फोटोकापी भी रिकार्ड में रखने के लिए कहा गया था।
अगर किसी विदेशी को एक सप्ताह से अधिक समय तक रुकना है तो गुरुग्राम में पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। यदि कोई आदेशों उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई हाेती है।
मॉरिशस के ये नागरिक इलाज के लिए आए थे भारत
केशव बालकिशन, दीक्षा बाल किशन, बीबी जरीन लटोना, बीबी नाजलाई लुखो, अली नदीम लुखो, जरा जमालखान, धर्मेन्द्र दुबरा, डीमोटी दुबरा, पुजा देवी दुबरा जालिम, महमूद रिसाद खुदाबक्श, बीब रोजईदा खुदा बक्श, अब्दुल अजाद खुदा, बीबी रिजोनिदिया और बीबी जुलेखा जेन्डु।
मोहम्मद नुरानी, अनबर हुसैन, इकबाल मौसिब, सहिदा तुननिशा, बीबी नसीम, मोहम्मद राईजा, अबदोश शामद, ऱिद्धवानी, उमर करीदुन, बीबी फजिला, मोहम्मद अली, बीबी नासरीन, बीबी साइजिया, बीबी साइदा, मोहम्मद रिसाद, नाजरिम बीबी और मुस्लिम सोमाली
साइदा सुमाली, बीबी फरदिना, मोहम्मद जाइन नाफुल रिहान, मोहम्मद अनाश, योगेश शिवदत्त, नासरिन, शिवदत्त, बीबी परविजा बेगम, अदबीलाल, नौसाइहिया, बीबी नसीम बानु और तुवाले बौद्धिन ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित