नर्सिंग एक्ट का उलंघन, ओम नर्सिंग होम सील
बिलासपुर। नियम के विरूद्ध निर्माण और बिना पार्किंग के मुख्य मार्ग में संचालित ओम नर्सिंग होम को आज नगर पालिक निगम ने सील कर दिया है। नर्सिंग होम में शासन के नर्सिंग एक्ट का भी पालन नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। ओम नर्सिंग होम के खिलाफ नियम विरुद्ध संचालन और अनियमित निर्माण की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर नर्सिंग होम के संचालक को नोटिस जारी किया गया था।
सरकंडा के अशोक नगर चौक स्थित ओम नर्सिंग होम को आज नगर निगम द्वारा सील करने की कोशिश कार्रवाई की गई। ओम नर्सिंग होम का नक्शा आवासीय है जबकि उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा है इसके अलावा बिना अनुमति के अतिरिक्त निर्माण भी किया गया है। नर्सिंग होम में पार्किंग अत्यंत आवश्यक है इसके बावजूद पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। फूटपाथ पर अतिक्रमण करते हुए स्थायी रूप से जनरेटर रखा गया था। प्राप्त शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर दस्तावेज की मांग की गई थी। दस्तावेज के जांच उपरांत अनियमित निर्माण पाया गया,जिसके बाद कार्रवाई की गई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित