मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी में तापमान में गिरावट, बारिश से बढ़ी ठंडक
लखनऊ: यूपी में मौसम बदल गया है। राजधानी में सुबह और शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है। बीते कुछ दिनों से पारे में उतार-चढ़ाव के बाद अब अंदाजा होने लगा है कि जल्द ही राजधानी शरद ऋतु दस्तक देने वाली है। मंगलवार की शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई। रात में ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध भी देखी जा रही है।
माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अब राजधानी में बादलों की सक्रियता घटेगी और माैसम के आमतौर पर शुष्क रहने के संकेत हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के बावजूद दिन छोटा होने से शाम से सुबह तक तापमान में गिरावट होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी लखनऊ में मानसून अपने आखिरी दाैर में है। दो तीन दिनों में राजधानी से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में ही बारिश देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़क कर 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
पूरे प्रदेश से मानसून विदाई के संकेत
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दाैर अब थमने वाला है। माैसम विभाग के मुताबिक अब बुधवार से पश्चिमी यूपी में माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। हालांकि पूर्वांचल के इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यूपी में अब मानसून विदाई की ओर है।
इस बूंदाबांदी के दाैर के बाद प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी और एनसीआर के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल में सर्वाधिक 120 मिमी और मुजफ्फरनगर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून वापसी की रेखा झांसी, शाहजहांपुर से होते हुए पूर्वी देशांतर तक जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश भर से मानसून वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव