वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनुभवहीन टीम भेजना गलत : डुजॉन
किंग्स्टन । वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जेफरी डुजॉन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों की टीम भेजने पर नाराजगी जतायी है। डुजॉन के अनुसार इस अनुभवहीन टेस्ट टीम भेजने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरे में केवल कप्तान क्रैग ब्रैथवेट, केमार रोच, अल्ज़ारी जोसेफ, जोशुआ दा सिल्वा और टैगेनारिन चंद्रपॉल ही अनुभवी हैं। जेसन होल्डर और काइल मेयर्स अभी फ्रेंचाइजी टी20 लीग खेल रहे हैं जबकि जेडन सील्स कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में टेस्ट टीम में 15 खिलाड़ियों में से 7 गैरअनुभवी हैं। अनुभवहीन खिलाड़ी हैं बल्लेबाज जाचरी मैकास्की, विकेटकीपर टेविन इमलाच, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, केविन सिंक्लेयर, तेज गेंदबाज अकीम जॉर्डन और शमर जोसेफ।
डुजॉन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की हालत हमारे समान नहीं हैं। हो सकता है कि उनके खिलाड़ी अधिक देशभक्त हों और राष्ट्रीय टीम से खेलने को अधिक वरीयता देते हों। अन्होंने कहा कि अगर हमने युवा टीम को किसी कमजोर देश से खेलने के लिए भेजा होता तो बेहतर होता पर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ युवाओं को भेजना कहीं से भी सही नहीं है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 17 जनवरी को एडिलेड में शुरू होगा। उसके बाद 25 जनवरी से गाबा में दूसरा टेस्ट शुरू होगा। अंतिम बार वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में 1992/93 में टेस्ट सीरीज जीती। वहीं टेस्ट क्रिकेट को लेकर डुजॉन ने कहा कि जब तक आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं खेलेंगे तब तक क्रिकेट में सुधार नहीं हो सकता।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित