छत्तीसगढ़ में सर्दी की दस्तक, कई जगह तापमान में गिरावट
रायपुर: प्रदेश में मानसून अब अपनी वापसी के अंतिम दौर में है। मौसम अब पूरी तरह करवट लेने लगा है। सुबह की ओस और रात की ठंडी हवा ने सर्दी की दस्तक का एहसास करा दिया है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी दिन के तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में मौसम की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके आलावा प्रदेश भर में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
रायपुर का मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजधानी रायपुर का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की गर्मी और उमस के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और सर्द हवाएं असर दिखाने लगेंगी। दिनभर मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन धूप अब पहले जैसी तीखी नहीं रही। हल्के बादलों और ठंडी हवाओं ने दिन को सुहावना बनाए रखा। शाम होते ही हवा में ठंडक घुलने लगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में पत्तों पर जमी ओस की बूंदें अब रोज सुबह की नई तस्वीर बन चुकी हैं।
बिलासपुर का हाल
बिलासपुर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार, मानसून अब विदाई की ओर है और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट का संकेत दे रही है। 15 अक्टूबर से पहले मानसून के विदाई का अनुमान है। अक्टूबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी संभव है।
बदलते मौसम में दिनचर्या पर असर
बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या में बदलाव ला दिया है। अब धीरे-धीरे रजाई की गर्माहट भाने लगेगी। कूलर और एसी बंद हो जाएंगे। वहीं सुबह की सैर पर निकलने वाले स्वेटर और जैकेट पहनने लगेंगे। खानपान में सूप, अदरक वाली चाय और गर्म भोजन की मांग बढ़ेगी। मौसम के इस बदलाव ने शहर की रफ्तार में एक सुकूनभरा ठहराव ला दिया है।
Rule change: 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
होली पार्टी लुक गाइड: आरामदायक भी, स्टाइलिश भी
भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत
रंगों की मस्ती में बाल न हों खराब, होली से पहले और बाद की खास देखभाल
100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाले पहले पॉलिटिकल लीडर बने मोदी
रश्मिका मंदाना के ग्लैमरस लुक्स, जिसने जीता फैंस का दिल
ट्रंप के दावों पर कमला हैरिस का तीखा पलटवार
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी