बीवियां ही तय करती हैं कि बच्चों का नाम क्या होगा: आमिर खान
मुंबई।बीते दिनों बालीवुड एक्टर आमिर खान एक टीवी चैनल के शो में पहुंचे, जहां उनसे उनके बच्चों के नामों को लेकर एक तीखा सवाल किया गया। शो के होस्ट ने पूछा कि आमिर की पहली पत्नी का नाम रीना था, दूसरी का किरण और अब जिनके साथ उनका नाम जुड़ रहा है, उनका नाम गौरी है ये सभी हिंदू नाम हैं, लेकिन उनके बच्चों के नाम मुस्लिम क्यों हैं?
इस पर आमिर ने मुस्कराते हुए बेहद दिलचस्प जवाब दिया। आमिर खान ने कहा, मेरे बच्चों के नाम मेरी बीवियों ने रखे हैं, इसमें मेरी कोई दखल नहीं थी। आप भी एक पति हैं, आप जानते हैं कि पतियों की चलती नहीं है। बीवियां ही तय करती हैं कि बच्चों का नाम क्या होगा। उन्होंने विस्तार से बताया कि पहली पत्नी रीना ने बेटे जुनैद और बेटी आइरा (इरा) का नाम रखा था। खास बात यह है कि उन्होंने ‘इरा’ नाम को भी हिंदू संस्कृति से जोड़ा। आमिर ने कहा, इरा, सरस्वती जी का एक नाम है। इरावती उसका विस्तार है और इरा उसी का शॉर्ट फॉर्म है। यह नाम रीना ने मेनका गांधी की किताब ‘बुक ऑफ हिंदू नेम्स’ से लिया था। वहीं अपने सबसे छोटे बेटे आजाद के नाम पर आमिर ने कहा, यह नाम किरण ने रखा है। यह मौलाना अबुल कलाम आजाद से प्रेरित है, जो हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नेता थे।
उन्होंने नेहरू, गांधी और पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी। आमिर ने स्पष्ट किया कि ‘आजाद’ कोई धार्मिक नाम नहीं है। उन्होंने कहा, आजाद नाम तो चंद्रशेखर आजाद का भी था। यह नाम किसी धर्म से जुड़ा नहीं है, यह एक न्यूट्रल नाम है और यह नाम भी मैंने नहीं रखा। बता दें कि अभिनेता आमिर खान निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दो बार शादी और तलाक के बाद अब उनका नाम फिर एक हिंदू लड़की गौरी से जुड़ रहा है।
विदेश नीति के मोर्चे पर संसदीय भूमिका अहम
देशहित बनाम परिवारवाद की बहस फिर हुई गरम
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती