भेड़िये के हमले नहीं थमे, छत पर सो रहे बच्चे को किया घायल
बहराइच । यूपी के बहराइच में फिर भेड़िये ने हमला किया है। इस हमले में 13 साल का बच्चा अरमान घायल हो गया। वह बीती रात घर की छत पर सो रहा था। तभी भेड़िये ने उसकी गर्दन दबोच ली। शोर होते ही आदमखोर भेड़िया भाग गया। अरमान की गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हमले से इलाके में दहशत है। यह मामला महसी इलाके के पिपरी मोहन गांव का है।
गौरतलब है कि बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी है। पांचवें भेड़िये के पकड़े जाने के बाद छठा भेड़िया महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहा है। रात को भी इस भेड़िये ने छत पर सो रहे अरमान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। हालांकि यहां के 110 गांवों में वन विभाग, पुलिस, पीएससी के जवान और जिले के कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। फिर भी भेड़िया का हमला नहीं रुक रहा है। महसी तहसील में पिछले 3 महीने से आदमखोर भेड़ियों के झुंड ने अब तक 9 बच्चों समेत 10 को अपना शिकार बनाया है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वन विभाग का दावा है कि इस झुंड में 6 भेड़िये थे जिनमे से 5 को पकड़ा है। अब एक ही सरदार भेड़िया बचा है जिसे पकड़ने के सभी प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि एक भेड़िया इस तरह से हमला कर रहा है यह संभव नहीं है। इलाके में अभी और भी भेड़िये हैं। 15 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी ने भेड़िया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और हमले में मारे गए बच्चों के परिवार से मुलाकात की थी।
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान