ईओ की गाडी के सामने लेटी सफाई कर्मचारी महिला
हाथरस । करीब दो सप्ताह से भी अधिक समय से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर सासनी में काम बंद हडताल पर हैं। कई बार वार्ता होने के भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, इससे आक्रोशित महिला सफाई कर्मचारी ईओ की गाडी के आगे लेट गई और सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पूरा करने की मांग करने लगे। मगर ईओ ने उनकी एक न सुनी और अपने गंतव्य को चले गये। तब सफाई कर्मचारियों ने डीएम राहुल पांडेय से मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने का मन बनाया है।इस दौरान प्रदीप बाल्मीक, अशोक चैहान, हरीशंकर, राजेश कुमार, निक्की, सुरजीत, दयाचंद, नीरू, सूरजमुखी, शारदा, मंजू, नीलम, गीता, रामवीर, आकाश, सोनू, पवन, वीरीसिंह, अनिल, कविता, पूजा, रजनी, कौशल, प्रमोद, दीपक, कुलदीप, आदि तमाम सफाई कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं।
विकास और सुशासन को समर्पित सेवा संकल्प
कुपोषण दर घटाने के लिए सरकार की नई पहल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?