गौर सिटी में महिला ने 6 साल के बच्चे को जड़ा थप्पड़
नोएडा । ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में बच्चे को थप्पड़ मारने वाली महिला की शिकायत बच्चे के पिता ने पुलिस से की है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हंगामे के दौरान महिला ने सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की। यही नहीं वीडियो बना रही एक महिला का मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। यहां सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच वाद-विवाद के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला गौर सिटी-2 का है। सोसाइटी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक महिला छह साल के बच्चे को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। महिला की शिकायत बच्चे के पिता ने बिसरख थाना पुलिस से की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि गौर सिटी-2 में रहने वाले कुछ बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान सोसाइटी के अंदर ही एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को धक्का दे दिया। यह देख बच्चे की मां को गुस्सा आ गया और उसने धक्का देने वाले बच्चे को थप्पड़ मार दिया। चूंकि उस समय थप्पड़ खाने वाले बच्चे के परिजन वहां मौजूद नहीं थे तो सोसाइटी की रहने वाली एक महिला ने इसका विरोध किया। महिला के विरोध पर बच्चे को थप्पड़ मारने वाली महिला उससे ही भिड़ गई और बहस करने लगी। जब वाद-विवाद ज्यादा बढ़ा तो सोसाइटी में रहने वाली अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं, लेकिन थप्पड़ मारने वाली महिला की अकड़ कम नहीं हुई। उसने महिलाओें के सामने ही बच्चे पर हाथ छोड़ने का प्रयास किया। यही नहीं महिलाओं से गाली-गलौज भी की। वीडियो बनाने वाली महिला का मोबाइल तक छीनने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने गुस्सा जाहिर किया तो आरोपी महिला शांत हुई और अपने बच्चे को लेकर घर चली गई। वहीं घटना की जानकारी जब थप्पड़ खाने वाले बच्चे के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। बच्चे का पिता तुरंत उसे लेकर बिसरख पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस से लिखित शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के पिता की लिखित शिकायत को संज्ञान लिया है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं बच्चे के पिता ने आरोपी महिला पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी