गौर सिटी में महिला ने बच्चे को थप्पड़ मारा, पिता ने पुलिस में दी शिकायत
नोएडा: ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. यहां सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच वाद-विवाद के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. ताजा मामला गौर सिटी-2 का है. सोसाइटी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक महिला छह साल के बच्चे को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है. महिला की शिकायत बच्चे के पिता ने बिसरख थाना पुलिस से की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है.
सोसाइटी की महिला ने विरोध किया
बताया जा रहा है कि गौर सिटी-2 में रहने वाले कुछ बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे. इसी दौरान सोसाइटी के अंदर ही एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को धक्का दे दिया. यह देख बच्चे की मां को गुस्सा आ गया और उसने धक्का देने वाले बच्चे को थप्पड़ मार दिया. चूंकि उस समय थप्पड़ खाने वाले बच्चे के परिजन वहां मौजूद नहीं थे तो सोसाइटी की रहने वाली एक महिला ने इसका विरोध किया.
महिला का मोबाइल छीना
महिला के विरोध पर बच्चे को थप्पड़ मारने वाली महिला उससे ही भिड़ गई और बहस करने लगी. जब वाद-विवाद ज्यादा बढ़ा तो सोसाइटी में रहने वाली अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं, लेकिन थप्पड़ मारने वाली महिला की अकड़ कम नहीं हुई. उसने महिलाओें के सामने ही बच्चे पर हाथ छोड़ने का प्रयास किया. यही नहीं महिलाओं से गाली-गलौज भी की. वीडियो बनाने वाली महिला का मोबाइल तक छीनने का प्रयास किया. जब महिलाओं ने गुस्सा जाहिर किया तो आरोपी महिला शांत हुई और अपने बच्चे को लेकर घर चली गई.
पुलिस से कार्रवाई की अपील
वहीं घटना की जानकारी जब थप्पड़ खाने वाले बच्चे के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे. बच्चे का पिता तुरंत उसे लेकर बिसरख पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस से लिखित शिकायत की. फिलहाल पुलिस ने बच्चे के पिता की लिखित शिकायत को संज्ञान लिया है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है. वहीं बच्चे के पिता ने आरोपी महिला पर FIR दर्ज करने की मांग की. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित