तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी खोलेगी योगी सरकार
वाराणसी । योगी सरकार नए साल में तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी खुलेगी। वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर काफी संकल्पित है। काशी आने के बाद पर्यटक भयमुक्त होकर घूम सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में तीन नए पर्यटक पुलिस चौकी खोलेगी। नए साल पर सौगात के रूप में अस्सी घाट, नमो घाट और स्वर्वेद मंदिर में भक्तों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यहां भी पर्यटक पुलिस चौकी खोलने की योजना है।
नव्य व दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद और विकास के मॉडल नई काशी को देखने के लिए वाराणसी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। काशी आने वाला पर्यटक बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही घाटों का रुख जरूर करते हैं। सैलानी गंगा में आस्था की डुबकी, सुबह-ए-बनारस, गंगा आरती और नौका विहार का आनंद लेते हैं। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने बताया कि गंगा के घाटों के दोनों छोर, नमो घाट और अस्सी घाट पर सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद मंदिर प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित होने के बाद यहाँ भक्तों और सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वाराणसी-गाज़ीपुर रोड पर स्थित स्वर्वेद मंदिर में पर्यटकों और भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां भी पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनो पर्यटक पुलिस चौकी में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित