बीस जनवरी से अयोध्या में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
लखनऊ । अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आगामी 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस समारोह के लिए साधु-संतों सहित वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। वहीं आम लोगों को अयोध्या जाने के लिए रोक लगा दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पूर्व से ही आम लोगों को अयोध्या जाने के लिए रोक लगा दी गई है। जिले के आम लोगों को अयोध्या आने पर होने वाली समस्या से बचाने के लिए यहां न आने की सलाह दी गयी है और यहां आने से लोगों को आने से रोकने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को दी गई है। बस व ट्रेन की बुकिंग भी कैंसल करने का निर्देश दिया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज हस्तियों के शामिल होने के कारण यहां प्रोटोकॉल लागू होगा। इस दिन अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी। ठहरने के लिए होटलों और भोजनालयों में भी काफी भीड़ हो सकती है। गौरतलब है कि बीती 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक अपील की थी। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा था कि आपने 550 साल से अधिक समय तक इंतजार किया है। कुछ समय और इंतजार करें। हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बने और स्वंय वह अयोध्या आएं लेकिन 22 जनवरी को हर किसी के लिए अयोध्या आना संभव नहीं है। इसलिए रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद तय कार्यक्रम के तहत अयोध्या आएं। उन्होंने 22 जनवरी को अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाने की अपील की थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित