लड़की से दोस्ती को लेकर युवक की चाकू घोंप कर हुई हत्या
नई दिल्ली । दिल्ली के ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र में लड़की से दोस्ती को लेकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक शिवम की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। पीड़ित ने पार्क से बाहर निकलकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की, मगर वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़ा है। पुलिस ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ओखला औद्योगिक थाना पुलिस ने एक नाबालिग व एक बालिग सूरज को पकड़ लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस का कहना है कि, 2 मई को 2 पीसीआर कॉल शाम 5.27 बजे और 5.31 बजे मिली थी। कॉल पर कहा कि, एक लड़के को चोट लगी है और उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया है। इसके बाद ओखला औद्योगिक क्षेत्र को शाम 6.22 बजे सूचना मिली थी कि जेजे कैंप, ओखला, फेज- दो निवासी शिवम को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का सलोरा पार्क में दो युवकों से झगड़ा हुआ था। मामला दर्ज कर ओखला थानाध्यक्ष सुखबीर मलिक की देखरेख में एटीओ शैलेंद्र, एसआई ज्योति, सोनिका, आशीष और हवलदार विशाल व विनीत की टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में पता लगा कि शिवम आरोपी नाबालिग और सूरज के साथ सलोरा पार्क में आया था। यहां पर इनका लड़की को लेकर झगड़ा हुआ। एक लड़की से पहले शिवम की दोस्ती थी, बाद में उस लड़की की नाबालिग आरोपी से दोस्ती हो गई। इस बात पर नाबालिग ने चाकू निकालकर शिवम की गर्दन पर हमला किया है।
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह