हेड कांस्टेबल को किडनैप कर युवक ने किया दुष्कर्म
कानपुर । अयोध्या से कानपुर करवाचौथ मनाने आ रही महिला हेड कांस्टेबल को किडनैप कर युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। जिससे महिला कांस्टेबल का दांत भी टूट गया। पीड़िता की ड्यूटी अयोध्या में है। वह कानपुर स्थित ससुराल आई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र का है। हेड कांस्टेबल की तहरीर के मुताबिक उनकी ससुराल सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के एक गांव में है। वह अयोध्या में तैनात है।
वह पाली में उतरकर पैदल ही गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सूनसना रास्ते में युवक ने जबरन उठा लिया और सड़क किनारे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, युवक ने विरोध करने पर मारपीट भी की। जिसमें हेड कांस्टेबल का दांत टूट गया। हो-हल्ला सुन लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कल्लू उर्फ धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
कम विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते बदला रूट
शिक्षा के जरिए भविष्य संवारने की कोशिश
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
गाज़ा में हिंसा का हवाला देकर पीएम से यात्रा रद्द करने की मांग