स्कूटी विवाद में खूनखराबा: दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिवार सदमे में, तीन आरोपी गिरफ्त में
नई दिल्ली: वर्तमान समय में लोगों में धैर्य समाप्त होता जा रहा है. आज का इंसान जरा-जरा सी बात पर इतना गुस्से में आता है कि वो किसी की भी जान तक ले लेता है. ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से आया है. जहां मामूली से बात पर 21 वर्षीय युवक की चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है. मामला शाहदरा जिला अंतर्गत गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के रानी गार्डन का है. जहां शुक्रवार रात एक मामूली स्कूटी टच की घटना ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है.
कहासुनी के बाद हुए हमले में 21 वर्षीय युवक यश को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वारदात के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है.
मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल:
मृतक की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले यश को धमकाने के लिए कुछ लोग उसके घर भी आए थे, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं घटना के वक्त मौके पर मौजूद यश के ताऊ के बेटे ने कहा कि यह रोड रेज का मामला नहीं था, जैसा कि कुछ लोग बता रहे हैं. उसने बताया कि घटना के वक्त यश अपने दोस्तों के साथ रानी गार्डन में मौजूद था. तभी कुछ लड़के आए, जिन्होंने पहले रास्ता रोका और फिर पिस्टल निकालकर डराया-धमकाया. इसके बाद उनमें से एक लड़के ने यश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
परिजनों ने तुरंत यश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक के परिवार ने बताया कि वारदात के वक्त करीब पांच लोग वहां मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक सिर्फ तीन लोगों को ही गिरफ्तार किया है. इससे परिवार वालों में नाराजगी है और वे बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
इलाके में दशहत का माहौल:
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी काफी डरे हुए हैं क्योंकि खुलेआम चाकू और पिस्टल लेकर युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. इलाके के लोगों का कहना है कि रानी गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस इस पर सख्ती से लगाम नहीं लगा पा रही है.
यश के परिवार ने कहा कि वह न्याय के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मिलकर अपनी बात रखेंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह के दर्द से न गुजरे, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.
तीनों आरोपी गिरफ्तार:
घटना पर शाहदरा डीसीपी ने बताया कि कल यानि शुक्रवार को रात 9 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि एक यश रानी गार्डन उम्र लगभग 20 वर्ष को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद लोगों ने मृत अवस्था में लाया. यश (मृतक) और कुछ लोगों के बीच स्कूटी छूने को लेकर मामूली हाथापाई हुई है. मृतक यश स्कूटी से अपने घर आ रहा था और जब स्कूटी तभी कुछ लड़कों ने पीछा किया और पुस्ता गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से ठीक पहले यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया. फिलहाल, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो